कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। सुप्रसिद्ध प्राचीन देवीस्थान जरवल कस्बा के बसहिया ग्राम में स्थित आज भंडारे का कार्यक्रम बहुत ही जोर शोर से चला जिसमें जरवल ब्लाक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह व हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना पहुंचे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर माता जी से आशीर्वाद लिया।
भागवत कथा का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह रहें। रमेश चंद्र जायसवाल ने मंच पर जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया।
ब्लॉक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने ग्राम पंचायत मनेहरा में मंच से ग्राम वासिवो को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्यासी बृजभूषण शरण सिंह के लिए वोट मांगा और समर्थन मांगा और कहा कि जब भी आप लोगो को जरूरत पड़ी है,और पड़ेगी तो सांसद जी मिलेंगे और मैं आप लोगो को 24 घंटे हाजिर रहूंगा। लेकिन आप लोग सांसद जी को इतने वोटो से जिताये की जरवल ब्लॉक की एक अलग पहचान रहे।
इस मौके पर भाजपा युवा नेता रामसमुझ यादव, सुभाष चंद्र शुक्ल,घनश्याम वर्मा, सत्येंद्र वर्मा राजवीर राना, माधव राज जयसवाल,कामता प्रसाद,सुनील छोटू गौरव सिंह, रामाशंकर जयसवाल, पंकज सैनी, आकाश गुप्ता, सुनील चौरसिया हरिओम चौरसिया आदि बहुत से सम्मानित लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment