अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच। इको ऐप् से बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति देने में आ रही कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए इको ऐप से उपस्थिति दर्ज न कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-बहराइच के विभिन्न ब्लाकों के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय बहराइच को पत्र सौंप कर वार्ता की। ईको ऐप के माध्यम से बच्चों व शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में आ रही कठिनाइयों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद- बहराइच के विभिन्न ब्लाकों के पदाधिकारियों आनन्द मोहन मिश्र, जिलाकोषाध्यक्ष/अध्यक्ष विशेश्वरगंज, जगरूप सिंह-मंत्री, विशेश्वरगंज,सगीर अंसारी-अध्यक्ष,मिहींपुरवा, उमेश चन्द्र त्रिपाठी-अध्यक्ष, चित्तौरा, विश्वनाथ पाठक- मंत्री,चित्तौरा, संजीव कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री, चित्तौरा, आसिफ अली जिला उपाध्यक्ष बहराइच /अध्यक्ष जरवल,विनय कुमार सिंह मंत्री जरवल, पंकज कुमार वर्मा अध्यक्ष शिवपुर योगेश त्रिपाठी मंत्री शिवपुर,राकेश कुमार मौर्य सह संयोजक नवाबगंज आनन्द पाठक जिलाध्यक्ष ने एस0के0तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी- बहराइच को पत्र देकर वार्ता की और यह मांग की,कि, ईको ऐप से शत प्रतिशत विद्यालयों से बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति देने के लिए शिक्षकों पर दबाव न बनाया जाए, क्योंकि विभाग के द्वारा शिक्षकों को किसी भी प्रकार की कोई डिवाइस उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में नेटवर्क नहीं रहता है अनेक विद्यालयों में विद्युत की भी व्यवस्था नहीं है उपरोक्त विषम परिस्थितियों के बाद भी विभाग के द्वारा यह कहा जा रहा है कि, शत प्रतिशत विद्यालय ऐप के माध्यम से बच्चों की और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराएं। वार्ता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी -बहराइच के द्वारा संघ के पदाधिकारियों से यह कहा गया कि आप सभी के उपरोक्त पत्र के क्रम में निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को शीघ्र ही पत्र लिख कर इस पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment