यूसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन खीरी, उ0प्र0: निघासन विधान सभा क्षेत्र के जोन नंबर 9 में खीरी लोकसभा की गठबंधन प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा के समर्थन में माथुरपुर, सुजानपुर, बगहा, अग्घरा, गुलरिया, भूपुरवा, मदारी पुरवा, मोतेबाबा बद्दरी पुरवा, आदि में सयुस विधानसभा महामंत्री/जोन प्रभारी शाहनवाज़ खान के नेतृत्व में सपा बसपा बूथ कार्यकर्तओं मिले तथा नुक्कड़ सभा की। शाहनवाज़ खान ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा विकास रुका हुआ है जो कार्य अखिलेश यादव जी की सरकार ने किए थे उन कार्यो पर भी रोक लगा दी गई हैं श्री खान ने कहा कि गठबंधन की जीत ही जनता की जीत है। गठबंधन के प्रत्याशी खीरी लोकसभा से डॉ पूर्वी वर्मा गठबंधन के सभी प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की। इस मौके पर,बसपा सेक्टर प्रभारी रमेश गौतम, तौकीर खान, प्रदीप कनौजिया, जमाल खान, आनन्द श्रीवास्तव, राम स्वरूप गौतम समेत सपा बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment