Saturday, April 20, 2019

फंदे पर लटका मिला शव, आर्थिक तंगी के चलते था गृहक्लेश

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)

कलीनगर (पीलीभीत)। आपसी ग्रह क्लेश के चलते एक व्यकित ने अपनी जान दे दी सुबह जब गांव का ही एक व्यकित किसी काम को लेकर उसके घर गया तो देखा कि खपडेड़ पोस घर की कड़ी में पतली रस्सी से शब लटका मिला जिसकी जानकारी आस पास के रहने बालो को दी गई मौके पर देखने की भीड़ लग गई घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल पहुच कर शब को पोस्टमार्टम को भेजा है।
          तहसील कलीनगर क्षेत्र के थाना माधोटांडा गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी उमेश कुमार शर्मा पुत्र देवी प्रसाद 40 बर्षीय का शब उसके खपरैल पोस घर लकड़ी की कड़ी में रेशम की डोर (रस्सी) में शनिवार सुबह तड़के लटका मिला,शब की जानकारी लगते ही गांव के लोगो की घर मे भीड़ लग गई,सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार की पत्नी मीना देवी से कुछ दिन पूर्व आपसी कहा सुनी हो गई थी जिससे वह अपने तीनो बच्चों के साथ मायके थाना पूरनपुर के गांव रुद्पुर चली गई थी,मृतक के लटके हुए शब के पास एक स्टूल तीन गिलास माचिसे एव चप्पले पड़ी हुई थी जिसमे रस्सी बधी हुई थी उसकी जमीन से उचाई लगभग आठ फिट थी मृतक के पैर जमीन से मात्र पांच उंगलियों के फासला था शब देखने से ऐसा लग रहा था कि सुबह 3 या 4 बजे की घटना हो,मृतक 3 बहिनो में अकेला भाई था,लकड़ी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था मृतक की एक पुत्री नेहा 18 वर्षीय दो पुत्र अर्चित 16 वर्षीय अनुराग 13 वर्षीय है मृतक अपनी बेटी की शादी को लेकर बहुत चिंतित था एवं आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी को लेकर परिवार में कहां रहता था बेटी नेहा की शादी की बात चल रही थी  उसके सारे सपने धरे के धरे रह गए पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है घटना से परिवार में कोहराम सा मचा हुआ है सूचना मिलते ही आनंद फानन में जमुनिया पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र सिंह मय स्टॉप के घटना स्थल पहुंचे उन्होंने शब को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment