अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने विधानसभा पयागपुर के कई ग्रामसभाओं में चौपाल लगाकर जन सम्पर्क किया। इस दौरान रनियापुर के रग्घू बाबा में एक चौपाल को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी कहा करते थे कि सरकार जब गरीबों के लिए किसी योजना के तहत रुपया भेजती है, तो वह कटौती होकर लाभार्थियों के पास पहुँचता है, मगर मोदीजी ने इस मिथ्या को तोड़ते हुए भ्र्ष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया और अब सरकार एक रुपया भी भेजती है, तो सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचता है। मोदीजी ने जाति से धर्म से ऊपर उठाकर सभी के लिए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश का परचम दुनिया में लहराया है। दुनिया ने एक सशक्त भारत देखा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भारी मतों से विजयी बनाते हुए मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा मोदीजी की नीति और नियत दोनों सही है, उनकी हर एक योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर लाभार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा देश में फिर से मोदीजी की सरकार बनने जा रही है आज विपक्ष का ये आलम है कि उन्हें प्रत्याशी ढूढ़े नही मिल रहे हैं। उन्होंने ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शुक्ल ने किया। चौपाल को विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर कृष्ण मोहन शुक्ल विजय शंकर द्विवेदी चुमानी मिश्र महेश तिवारी वेद प्रकाश द्विवेदी अंकित शुक्ल नीरज शुक्ल जय दीप शुक्ल अमनीश द्विवेदी विनोद सिंह भाने सिंह तिलक राम यादव प्रवीण उपाध्याय रामदीन मौर्य मनोहारी मौर्य पुत्ती बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के साथ उधरना सरहदी मन्नी टाँड़ सेमरौना पुरैना बेलभरिया एवं गोधना में चौपाल लगाकर जन सम्पर्क किया।


No comments:
Post a Comment