Monday, April 8, 2019

तेंदुए की हत्या में गिरफ्तारी से भडके ग्रामीण, हाईवे पर लगाया जाम

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
बहराइच (उ0प्र0)। जिले के ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार देने के मामले में पुलिस व वन विभाग ने केस दर्ज कर रविवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे भड़के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर 10 किमी लंबा जाम लगाकर जमकर बवाल किया। सूचना पाकर सीओ, एसडीएम व एसओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई को गलत मान रहे हैं। स्कूली वाहन, बस व ट्रक जाम में फंसे हुए हैं। दरअसल, कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी गांव में शुक्रवार सुबह एक मादा तेंदुआ पहुंच गया था। उसने सात ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंचे वनाधिकारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच की। वन क्षेत्राधिकारी ने मामले में दो नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।

No comments:

Post a Comment