कैलाशनाथ रानां (NNI Coverage)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। विकासखंड फखरपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शरद पारा में वार्षिक उत्सव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें इसी स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने गीत से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया उप जिला अधिकारी कैसर गंज ने मतदान करने की शपथ दिलाई बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह बच्चे हमारे भविष्य हैं सभी माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई पर अवश्य ध्यान दें यही बच्चे आने वाले वक्त में कोई टीचर कोई डॉ को इंजीनियर आईएएस पीसीएस हो सकता है वहीं खंड विकास अधिकारी फखरपुर तेजवंत सिंह ने कहा हम लोग जल्दी उठकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
"सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया"
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी कैसर गंज रामजीत मौर्य बेसिक शिक्षा अधिकारी एस के तिवारी खंड विकास अधिकारी तेजवंत सिंह बीड़ीओ फखरपुर उपेंद्र त्रिपाठी वेद प्रकाश गौड़ सुखराम सिंह तनवीर आलम इरशाद अहमद ग्राम प्रधान रामचंद्र सरदपारा मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment