यूसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन खीरी:- रमिया बेहड विकास खंड क्षेत्र में सपा बसपा गठबंधन खीरी लोकसभा प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा के समर्थन में जोन न० 9 में सयुस निघासन महासचिव शाहनवाज खान ने मागा सर्मथन।
प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलरिया रामनगर बगहा, बोकरिया रघुनाथ पुर बद्री पुरवा मखनपुरवा बंगाली कालोनी आदि में जनसंपर्क करके गठबंधन प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा को भारी मतो से जिता कर लोकसभा भेजने की अपील की नुक्कड़ सभा में शाहनवाज खान ने समजादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की उपलब्धियों को एवम सरकार में कराए गए जन सरोकार के कार्यों को बताया श्री खान ने कहा कि बीजेपी ने किए हुए वादों को पूरा न करके किसानो और युवाओं को गुमराह करने का काम किया। पुनः गुमराह करके वोट हासिल करना चाहते है। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है क्षेत्र के विकास के लिए बहन डॉ पूर्वी वर्मा को भारी वोटो से जिता कर लोकसभा पहुंचाने की अपील की।छात्र सभा के सचिव अजय यादव, सुजानपुर सेक्टर प्रभारी आनन्द श्रीवास्तव, राम प्रताप निषाद, बसपा सेक्टर प्रभारी रामस्वरूप गौतम, फिरोज शाह, आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment