Sunday, April 14, 2019

धूमधाम से मना श्री राम जन्मोत्सव व हिंदू युवा वाहिनी स्थापना दिवस

कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
बहराइच (उ0प्र0)। हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा बड़गांव पुलिस चौकी से बहराइच रोड मार्ग पर श्री राम जन्मोत्सव एवं हिंदू युवा वाहिनी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर निशुल्क प्याऊ एवं पेठे का भव्य स्टॉल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया गया स्टॉल का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के यशस्वी जिला अध्यक्ष माननीय श्री शारदा कांत पांडे जी ने भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती एवं पूजा पाठ से किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बब्बू दुबे जी,जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर करुणेश मिश्रा जी,सदर तहसील मंत्री,आनन्द वर्मा सदर तहसील महामंत्री मनीष सिंह,सदर तहसील संयोजक केशव ठाकुर जी,नंबर 15 प्रभारी आदित्य कमलापुरी,वार्ड नंबर 15 संयोजक विजय,नगर मंत्री रवि मोदनवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्री रेखा श्रीवास्तव जी एवं वार्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment