Thursday, April 4, 2019

प्रतीक भूषण शरण सिंह ने जरवल कस्बा में लोगों से किया सीधे संवाद


  • कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)

कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के ग्राम पंचायत धवरिया में केसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र गोंडा सदर के यशस्वी विधायक प्रतीक भूषण सिंह आज ग्राम पंचायत धवरिया पहुंचे जहां पर वहां हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, गोंडा सदर भाजपा के यशस्वी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सभी ग्रामीणों की समस्या सुनी वह भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए कार्य को लोगों को बताया जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्जवल गैस योजना हर गांव हर घर विद्युतीकरण सड़क निर्माण योजना शुद्ध पेयजल के लिए हर गांव में पानी की टंकी लगवा कर हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने की व्यवस्था एवं हर घर को मुफ्त में लैट्रिन बनवाने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। गोंडा सदर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सभी लोगों से कहा कि मुझे आप सभी लोगों का प्यार व आशीर्वाद चाहिए जिससे मैं और आगे बढ़ सकूं जिससे मैं आप सभी लोगों का सपना साकार कर सकूं।
            इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक  रंणजय सिंह, हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना, जिला मंत्री डॉ विजय चौहान, कमल कुमार राजपूत, सौरभ कसौधन, अशोक मिश्रा छोटे अन्ना, जयप्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, किशन कुमार ,अनिल कुमार,माता प्रसाद आदि सैकड़ों लोग मौके पर मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment