ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
कलीनगर (पीलीभीत)। प्रत्येक माह की 6 तारीख को रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज, निशक्त जन सेवा संस्थान और अभा गायत्री परिवार द्वारा किया जाता है आयोजन। पूरनपुर प्रसादपुर स्थित माता भगवती देवी गौशाला पर नव संवत्सर के प्रथम दिवस पर वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निशक्त जन सेवा संस्थान, रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली और शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में रोगी पहुंचे और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चश्मे आदि प्राप्त किए। आंखों के ऑपरेशन व कृत्रिम अंगों के लिए पंजीकरण किया गया। इस दौरान रोगियों के खाने पीने के लिए गौशाला पर उत्तम व्यवस्था की गई थी। गौशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया की अगुवाई में आयोजित इस मासिक चिकित्सा शिविर के दूसरे महीने में ही रोगियों का तांता गौशाला पर लग गया। रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली के चिकित्सक के यहां पहुंचे और रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी दी। इसमें डॉक्टर शाकिब, डॉक्टर तौहीद, डॉक्टर नूपुर, डॉक्टर राघवेंद्र सहित पूरी टीम मौजूद रही। रोगियों का परीक्षण कर आंखों के चश्मे निशक्तजन सेवा संस्थान के अमृतलाल व गौशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया ने वितरित किये। आंखों के रोगियों का रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में निशुल्क व्यवस्था कराई गई। दिव्यांग जनों की जांच करके उनका पंजीकरण किया गया। समाजसेवी अमृतलाल ने बताया रोगियों को चुनाव बाद कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। गायत्री परिजनों ने रोगियों का पंजीकरण किया और उन्हें डॉक्टर के पास भेजने की व्यवस्था कराई। भंडारे में भोजन की व्यवस्था भी की गई। गर्मी अधिक होने के कारण पेयजल की व्यवस्था थी। राम प्रकाश शुक्ला, सरजीत पांडे, रामोतार, सराजूलाल, कालीचरण, गोविंदराम, गिरधारीलाल, रामस्नेही, करन सिंह, दोदराज, संदीप खंडेलवाल, गुड्डू बाजपेई आदि परिजन मौजूद रहे और सेवा कार्य किया।

No comments:
Post a Comment