Tuesday, April 9, 2019

साफ़ सफाई के माध्यम से खेती के प्रति किया जागरूक

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पर्यावरण बचाओ महा अभियान टीम द्वारा बस स्टॉप विशेश्वरगंज पर सार्वजनिक जगहों के साफ सफाई करके लोगों को साफ सफाई व पर्यावरण संरक्षण व गो आधारित खेती के प्रति जागरूक किया और कहां की दुनिया के विभिन्न घटना कर्म यह बता रहे हैं कि पृथ्वी माता खतरे में है ऐसे में हम लोगों का पृथ्वी माता के प्रति कुछ कर्तव्य है जिसकोप हम बिना अपना जात धर्म बदले वह घर छोड़े कर सकते हैं हमको अपने मानसिकता में परिवर्तन लाना चाहिए और प्रकृति अनुकूल मानसिकता बनानी चाहिए हम लोग को अपनी खेती देसी गाय के गोबर व मूत्र से खाद बनाकर करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर सुरेंद्र गिरी फूलचंद्र गिरि प्रशान्त त्रिपाठी शेष राम भारती सुभम त्रिपाठी निराला साबिर पप्पू प्रजापति आदि रहे।

No comments:

Post a Comment