Friday, April 26, 2019

तहसील नानपारा में बुलाई गई बैठक फ्लॉप, मतदाता कैसे हों जागरूक

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तहसील नानपारा परिसर में शुक्रवार को 11:00 बजे दिन में बैठक बुलाई गई थी जिसमें जिला अधिकारी को भी भाग  लेना  था किंतु उच्चाधिकारियों के आने से जिला अधिकारी सहित कई अधिकारी जिले पर हो रहे कार्यक्रम में व्यस्त हो गए और नानपारा में बुलाई गई बैठक फ्लॉप हो गई मालूम हो कि नानपारा में बुलाई गई बैठक मैं  तहसील क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र  282 बलहा विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा विधानसभा क्षेत्र 284 मटेरा के कुल 595 बीएलओ को बुलाया गया था इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा कोटेदारों को और अन्य जागरूक लोगों को मतदाताओं को जागरूक करने हेतु बुलाया गया था। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नानपारा से संपर्क नहीं हो पाया विकासखंड बल्हा के बीडीओ एसपी सिंह ने बताया कि उन्हें भी गोंडा में होने वाली बैठक के लिए जिले पर बुला लिया गया बुलाया गया जिसके कारण बीच में ही बैठक छोड़कर उन्हें जाना पड़ा इस संबंध में दूसरी बैठक कब होगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

No comments:

Post a Comment