Tuesday, April 16, 2019

बसपा-सपा-रालोदा गठबंधन के प्रत्याशी ने लोकसभा सीट कैसरगंज से किया नामांकन

कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। बसपा-सपा-रालोदा गठबंधन के प्रत्याशी लोकसभा सीट कैसरगंज से चंद्र देव राम यादव उर्फ करैली ने नामांकन करने के बाद मीडिया के द्वारा किये गए सवालों का जवाब दिए।

सवाल.1:-आप एक बाहुबली सांसद(वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह)के सामने चुनाव लड़ रहे है। कैसे सामना करेंगे?
जवाब:-कैसा बाहुबली ये मैं गठबंधन का प्रत्याशी हूँ सपा और बसपा का मायावती एवं अखिलेश का गठबंधन है उनका पर आशीर्वाद है लोगो का मैं आपके बीच मे आया हूँ अपने जनता के साथ हो करके सामना कर लिया जाएगा। बाहुबली कोई कहाँ होता है बाहुबली हर कोई होता है, बाहुबली जनता होती है।

सवाल:-2-जनता को विश्वास आप कैसे दिलाएंगे?
जवाब:-विश्वास दिला देंगे जनता ही सबसे बड़ी बाहुबली है वही फैसला करेगी।

सवाल:3- मंत्री जी आपके खिलाफ कुछ मामले दर्ज है उसके बारे में आप क्या कहेंगे?
जवाब:-मामले दर्ज है सरकार मामला दर्ज करवाती है अभी तो जांच पड़ताल चल रही है। और कौन मामला दर्ज है। क्या हम कोई चोर ,डकैती ,कत्ल,बवाल किये है। क्या

सवाल:4- आप आजमगढ़ से आ कर कैसरगंज क्यों चुनाव लड़ रहे है आपको वहाँ जमीन नही मिली थी क्या?
जवाब:-मोदी से पूछ लीजिये वाराणसी से क्यों लड़ रहे है।

सवाल:5- अगर आप सांसद बन गए तो कैसरगंज की जनता के लिए क्या करेंगे?
जवाब:-जितना मायावती,और अखिलेश ने काम शुरू किया था। बीजेपी ने उनको रोक दिया था। वो काम अगर पूरा कर दिया जाए उसी को पूरा करूँगा। और समानता ,व्यवहार ,भाई, चारा,कायम करूँगा कैसरगंज में सभी लोगो को समान रूप से दर्ज मिले ये काम करूंगा।

No comments:

Post a Comment