यूसुफ अंसारी (NNI Coverage)
सिंगाही(लखीमपुर) निघासन विधानसभा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने अपने हजारों समर्थकों के साथ लखीमपुर के जी आई सी कॉलेज में पहुंचे जहां गठबंधन के सभी समर्थक एकत्रित हुए उसके बाद समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मोहम्मद कय्यूम ने अपना नामांकन दाखिल किया शहर में पहुंचे हजारों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी मोहम्मद कय्यूम जिंदाबाद के नारे लगाए। निघासन विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद कयूम ने कहा की मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए और मेरा सिर्फ एक ही मकसद है।कि क्षेत्र का विकास हो और समाज का हर वर्ग को लाभ मिले।उन्हें जनता का आर्शीवाद चाहिये। हमारी जीत समस्त क्षेत्र की जनता की जीत होगी।

No comments:
Post a Comment