Saturday, April 20, 2019

लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी का बढ़ रहा है जनाधार

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन/खीरी, उ0प्र0। सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद क़य्यूम ने कार्यकर्ता के साथ करीब एक दर्जन गांव में जनसंपर्क किया। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की खातिर बने गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद कय्यूम ने जोरदार जनसम्पर्क आज दौलतापुर, बोधिया कलां, ओरी पुरवा, दिदारु टांडा धर्मा पुर, सुरजी पूर्वा सहित एक दर्जन गावं में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद मोहम्मद क़य्यूम के पक्ष में बसपा कोऑडीनेटर प्रहलाद भार्गव भी जनसंपर्क किया लोगों ने गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद कय्यूम को क्षेत्र का विकास पुरुष बताया गया। जनसंपर्क के दौरान गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद कय्यूम ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। यहां से भाजपा की चौकीदारी चली जाएगी,भले ही भाजपा जितनी भी ताकत लगा ले। उन्होंने ने कहा कि आजादी के बाद देश सबसे ज्यादा राज कांग्रेस की रहा है। इसके बाद भाजपा को भी शासन करने का मौका मिला है। अब गठबंधन का नंबर है। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से सत्ता बाहर हुई है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा के प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों से सावधान रहे। कांग्रेस ने गरीबों को लुभाने के लिए छह हजार रुपये देने की बात कही है, उससे कुछ नही होगा। गरीबों को गठबंधन सरकार रुपये नहीं सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में नही आना है। हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा यकीन करती है। भाजपा का पिछला घोषणा पत्र भी खोखला साबित हुआ है। भाजपा ने सौ दिन में कालाधन वापस लेकर 15 से 20 लाख रुपये देने बात कही थी। भाजपा के लोग बातें तो बहुत करते हैं। इन्होंने केवल देश के पूंजीपतियों को बढ़ाने और विदेश भेजने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास केवल जुमला है। जातिवादी,अहंकारी संकीर्ण मानशिकता वाली पार्टी को बाहर करना है और गठबंधन को मजबूत बनाना है। इस दौरान  जिला पंचायत सदस्य अबरार खां, जगदीश लोधी, सद्दाम हुसैन, तोताराम यादव, आजाद गाजी, चुनना सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment