Sunday, April 7, 2019

एसडीएम नानपारा को जनसुनवाई मामलों में प्रथम स्थान मिला*

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। उप जिला अधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है उप जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी पोर्टल पर जन शिकायतों का निस्तारण बहुत ही तेजी से किया है जिसके कारण प्रदेश में  उनको प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । मालूम हो कि शासन स्तर पर  की गई जन शिकायतों का निस्तारण 7 दिनों में करना होता है जन शिकायतों के मामले में एसडीएम नानपारा ने समय रहते निस्तारण किया जिसके कारण प्रदेश में उन्हें प्रथम स्थान मिला है । जबकि कुछ अधिवक्ताओं का कहना है कि बहुत से मामले कई महीनों से लंबित चल रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment