Sunday, April 7, 2019

पूर्व चेयरमैन मोo कय्यूम सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन(लखीमपुर) उ0प्र0। नगर पंचायत सिंगाही के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम निघासन विधानसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 9 अप्रैल को भारी समर्थकों के साथ कराएंगे अपना नामांकन।मोहम्मद कय्यूम क्षेत्र के विकास और जनता के बीच के लिये जाने जाते हैं।उन्होंने नगर में बहुत से विकास कार्य कराये हैं। निघासन विधानसभा के विधायक रामकुमार वर्मा के निधन होने पर निघासन विधानसभा की सीट रिक्त हो गई। जहां लोकसभा 2019 के साथ ही उप चुनाव होने है।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम को अपना प्रत्याशी बना कर चुनावी मैदान में उतारा है। मोहम्मद कयूम ने बताया है। कि श्री अखिलेश यादव ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे और निघासन विधानसभा से जीतकर सपा का परचम लहराएंगे उन्होंने कहा 9 अप्रैल को भारी समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन होगा।समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने पर उनके हजारों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

No comments:

Post a Comment