ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ०प्र०। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कलीनगर रामदास को देने के लिए तहसील कलीनगर में एकत्रित हुए उन्होंने भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सलाहकार एवं जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र दद्दा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में उपजिलाधिकारी के पेशकार हरस्वरूप को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि तहसील कलीनगर मैं माफिया एवं अपराधिक प्रवृति के लोगों का काफी बोल वाला है तथा उन्हें माधोटांडा थाने की पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त होने की वजह से वेखौफ़ होकर दबंग व माफिया गांव लैहारी व रामकोट में लगभग 45 वर्षों से निवास कर रहे हिंदू बंगाली समुदाय के लोगों के साथ दबंगई मारपीट व उनकी बहू बेटियों के साथ बदसलूकी कर तरह-तरह से प्रताड़ित किया करते है पीड़ितों की शिकायतों पर थाना माधोटांडा की पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई न करके दबंग माफियाओं का खुला सहयोग करने का आरोप लगाया है रमेश चंद दद्दा ने बताया कि उक्त मामले के संबंध में 14 मई को राज्यपाल को संबोधित एक रजिस्टर्ड पत्र भेजा गया था जिसकी प्रीतिया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लखनऊ, मंडलायुक्त बरेली, आई० जी० पुलिस बरेली, जिलाधिकारी पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, उपजिलाधिकारी कलीनगर,पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरनपुर,को भी भेजी गई थी लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता एव पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 30 मई को थाना माधो टांडा का घेराव कर पुलिस की मनमानी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

No comments:
Post a Comment