डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। आगामी 6 मई को लोक सभा निर्वाचन के लिए पढ़ने वाले वोट को ध्यान रखते हुए गोपाल शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वधान में चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सेंटर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कौशल विकास मिशन सेंटर कवि नगर रुपईडीहा रोड से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जो मुख्य बाजार में होते हुए जागरूकता नारे लगाते हुए वापस अपने स्थान पर समाप्त हुई जहां लोगों को वोट के बारे में सबसे पहले मतदान करें फिर कोई काम करें सारे काम छोड़ दो पहले मतदान करो का पैगाम दिया गया इस मौके पर यूपीएसडीएम के उमेश श्रीवास्तव संस्था के मोहम्मद नसीम खान, यासमीन खान, इशरत अली, संदीप मौर्य, रितेश, हारिस, शुभम, सलीम, अजीजुल, अमन आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment