अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र सलारपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से 16 घर जलकर राख हो गए। बहराइच कोतवाली थाना मुर्तिहा के अंतर्गत सलारपुर गांव में सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है मंगलवार 7 अप्रैल 2019 को सुरेश की बेटी की शादी थी शाम को बरात आनी थी मेहमानों एवं बारातियों के लिए खाना बन रहा था जहां अचानक गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई आग की लपटेप इतनी बढ़ गई कि आग को काबू पाना नामुमकिन हो गया वहीं नेपाल सीमा बॉर्डर के एसएसबी जवानों ने इकट्ठा होकर आग बुझाना शुरू किया आग को काबू ना पाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया और मोतीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी आग पर जल्द काबू ना पाने के कारण नगर पालिका अग्निशामक विभाग को सूचना देकर घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया जब नेपाल दमकल की एक गाड़ी फायर ब्रिगेड टीम पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने के बाद मुर्तिहा पुलिस मौके पर देर से पहुंची मुर्तिहा पुलिस छानबीन के दौरान दो मासूम बच्चों को जलते हुए पाया,, जलते हुए बच्चों को निकालते निकालते दोनों की मौके पर मौत हो गई, मुर्तिहा पुलिस दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, जहां पर शादी की खुश मे सारागांव झूम रहा था दो मासूम बच्चों की मौत होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया पूरा गांव शोक में डूब गया।


No comments:
Post a Comment