Friday, May 3, 2019

बेकरी में लगी आग से 30 लाख का हुआ नुकसान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच- कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला तोप खाना मैं शुक्रवार की शाम 4:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से बिस्किट बेकरी बाबा बेकरी मैं आग लग गई जिसे बेशकीमती आटोमेटिक बिस्किट बनाने की  मशीन जनरेटर अन्य उपकरण एवं भारी मात्रा में निर्मित बिस्किट जलकर खाक हो गया बेकरी के प्रोप्राइटर मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद जमा ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई हैं अचानक आग लगने से ऐसा हुआ फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी समय से नहीं पहुंचा जिससे कारण भारी नुकसान हुआ है  लेखपाल नानपारा शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने नुकसान के सामान मशीनों की जानकारी की है तीस लाख दो सो रुपए का नुकसान हुआ रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment