Saturday, May 11, 2019

अग्निकांड में 50 घर जले, करीब 50 लाख का नुकसान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। थाना मोतीपुर अंतर्गत चंदनपुर  के ग्राम भिनगा पुरवा में 50 घर जल गए। अज्ञात कारणो से, दिन में 2:00  बजे आग लगी। एक घंटे बाद दमकल पहुँचा। इस घटना में ग्राम के कोयली, पहलवान, पृथि, छंगा, तीरथराम, राधे, कमलेश, कंधई, कोयली, सागर दरबारी, लायकराम, राजेश, मिस्री लाल, भुसैली, अमृतलाल, मिसरी, इतवारी, जगमोहन, हेतराम, लवकुश, रंगी, विनोद, घसीटे, मौजीलाल, दयाराम, राजेश, ओटीलाल, शोभाराम, रामवचन, प्रभु दयाल, सुधरा, लल्लू, वंशी, रामसूरत आदि के घर जल गए। मिसरी का 10 हजार, भुशैली का 40 हजार नगदी सहित इस घटना में लगभग 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment