डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील क्षेत्र में चोरी की एक और बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। बीती रात नगर में पुरानी राकेश टाकीज के निकट मोहल्ला बाड़ा निवासी शाहरुख़ पुत्र मो0 फारुख के घर चोरों ने 57 हजार नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर चौकन्नी पुलिस को निकम्मी पुलिस का पर्याय बना डाला। पीड़ित शाहरुख का कहना है कि रमजान के चलते वे अपनी फल की दुकान बंद करके रात में देर से घर लौटे और पास ही के अपने पुराने मकान में रुक गए फिर रोजा रखने के लिए शहरी करने करीब 2 बजे रात अपने नए मकान पर जा रहे थे तो देखा कि बाहर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस चुके थे और सामान भी बिखरा दिया था। पीड़ित शाहरुख़ सीढ़ियों से जब तक छत पर पहुँचते, 2 चोर छलांग लगाकर भागते नजर आये उनमें से एक को शाहरुख़ ने पहचान लिया, तत्काल 100 डायल को और थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। शाहरुख़ ने बताया कि अगले महीने उनके घर में भतीजी की शादी है जिसके लिए नकदी और जेवरात बनवाये थे, चोर उसे भी उड़ा ले गए।
कोतवाल मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पहचाने हुये अभियुक्त को पकड़ने के लिए उसके परिजन को पूछताछ के वास्ते हिरासत में लिया गया है, तफ्तीश जारी है जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके चोरी का माल बरामद कर क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी।



No comments:
Post a Comment