Thursday, May 2, 2019

मेडिकल स्टूडेंट अहमद किदवई ने 88% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
जरवल-बहराइच, उ0प्र0। कहते हैं बच्चे देश के भाग्य विधाता हैं और इन्हीं के बल पर देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवढा नौशहरा गांव के रहने वाले अहमद किदवई ने डी.एम.एल.टी के छात्र हैं जो कि लखनऊ के लासण्टे ट्रामा इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहे हैं इन्होंने डी.एम.एल.टी में दूसरे सत्र में 88% अंक पाकर इंस्टीट्यूट सहित गांव का भी नाम रोशन किया है अहमद ने बताया है की पढ़ाई का श्रेय मैं अपने माता पिता और गुरुजनों को देना चाहता हूं वहीं इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई भी दिया।

No comments:

Post a Comment