Wednesday, May 1, 2019

बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली चूड़ी व किराना के दुकान में जा घुसी, हादसा होने से बचा

कैलाशनाथ रानां (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली जो अनियंत्रित होकर पुन्नू चूड़ी वाले व शकील किराना वाले की दुकान में जा घुसी रात होने के कारण बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा, यही हादसा अगर दिन में होता तो कई लोगों को बुरी तरीके से रौंद देता। ढाल के पास के व्यापारियों को हमेशा डर बना रहता है की कभी चार पहिया वाहन का ब्रेक फेल ना हो जाये, व्यापारियों ने मांग की है प्रशासन से यह रोड सही करवाया जाए व चार पहिया लोडिंग गाड़ी इस रोड से निकलने का प्रतिबंधित किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। स्थाई व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला उस्मान अंसारी, कैलाश नाथ राना, मनीष गुप्ता संदीप गुप्ता निर्मल गुप्ता लल्ला गुप्ता, हनीफ राइनी, खालिद चूड़ी वाले, हाजी हसमत अली, आदि लोगों में काफी आक्रोश रहा।
*खतरनाक ढाल जो कभी भी हो सकता है एक बड़ा हादसा*
जरवल  कस्बा के सराय मोहल्ले में  बने मेन रोड जिसकी ढाल अधिक होने के कारण आए दिन महिलाएं अचानक गिर कर चोट खाती हैं और उन  सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है, हर रोज उसी ढाल पर लोडिंग चार पहिया वाहन गुजरती है जबकि इस रोड पर हमेशा काफी चहल-पहल होती है।

No comments:

Post a Comment