ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। पूरनपुर नगर राधामय हो गया जब प्रातः काल में नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर से 108 महिलाओं ने मस्तक पर कलश धारण कर ढोल नगाड़ों के मध्य नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली जिसका स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
जैसा की विदित है कि आज से रामलीला मैदान रोड हज टावर के पास श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है उसी के निमित्त यह भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्रातः बेला में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर सहभागिता की जयघोष से पूरा नगर गूंज गया ढोल नगाड़ों के मध्य भक्त नाचते गाते देखे जा रहे थे, यह कलश यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर सीमेंट रोड मुख्य बाजार संजय गांधी मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
इस यात्रा में राधाबल्लभ गुप्ता मनमोहन खन्ना रामू प्रजापति विनीत नवनीत खंडेलवाल विवेक खंडेलवाल राममूर्ति संगीता अलका जौली खंडेलवाल विक्की देवल स्वाति सविता विनीता सुंदर लाल प्रजापति सोनू गुप्ता कमला देवी राधा गुड्डी माया देवी कमला देवी गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल सहित अनेकों लोग शामिल रहे, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने सभी से इस भव्य आयोजन में पहुंचने की विनती की है।

No comments:
Post a Comment