Saturday, May 18, 2019

नए छात्रों की बाट जोह रहा प्राथमिक विद्यालय विशेस्वरगंज

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विशेश्वरगंज विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज आज नामांकन के लिए छात्रों की राह देख रहा है विदित हो कि यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित है एवं वर्ष 2018 2019 में 383 बच्चों के नामांकन के साथ पठन पाठन का कार्य होता था वर्तमान समय में पहली कक्षा में मात्र 7 बच्चों का नामांकन हुआ है जोकि बहुत ही कम  है पिछले सप्ताह में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश तिवारी थे जिनके व्यक्तिगत प्रयास से 2 ब्लाकों में सबसे अधिक नामांकन विद्यालय में था विद्यालय वही है कि संविलियन के पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा त्रिपाठी है और उनके ढुलमुल रवैया से अभी तक केवल साथ ही बच्चों का नामांकन एक में हुआ है मतलब साफ है कि प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में नामांकन 0 के करीब में है जहां एक तरफ हमारे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ गांव के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास की योजनाएं लागू कर रहे हैं वहीं पर निष्क्रिय शिक्षक उनकी योजनाओं को पलीता लगाने से पीछे नहीं हट रहे

No comments:

Post a Comment