ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, यूपी। तहसील कलीनगर क्षेत्र थाना माधोटांडा के गांव रानीगंज निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र बेनीराम की कास्त भूमि मथना जप्ती में स्थित है उन्होंने अपने खेत की मेड़ पर लगभग 4 बर्ष पहले लिप्टिस के पेड़ लगाए थे जिनको शनिवार को उसने अपनी जरूरत पड़ने पर अपने पेड़ बेच दिए,ट्रॉली में भर कर मथना धर्मकांटे पर भजन करने लिए जा रहा था तभी जमुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने लिप्टिस से भरी ट्राली पकड़ कर थाना माधोटांडा में खड़ी कर दी,जबकि किसी तरह की कोई लिखित शिकायत किसी ने नही की थी सबसे बड़ी बात तो यह है कि लकड़ी ठेकेदार पुलिस से मिल कर दिन रात घटना को अंजाम देते है लेकिन कोई गरीव कास्तकार अपनी खुद की लिप्टिस बेचता है तो पुलिस का रवैया इस तरह का रहता है।
कास्तकार प्रेमप्रकाश ने बताया कि मेरे खेत में खड़े लिप्टिस के पेड़ बेचे थे धर्मकांटा कराने मथना जप्ती जा रहा था तभी पुलिस ने लिप्टिस की भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली मेरे बार बार कहने पर ट्रॉली नही छोड़ी है। एसएचओ उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि एक ट्रॉली लिप्टिस से भरी हुई शिकायत पर पकड़ी गई,लिप्टिस ग्राम समाज की होना बताया गया है।

No comments:
Post a Comment