युसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
पलियाकला, लखीमपुर खीरी (उ0प्र0)। जिले में एकदम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ऐतिहासिक चुनाव संपन्न कराने पर लखीमपुर खीरी के डीएम एसपी सम्मानित हुये। इस बार लोकसभा चुनाव लखीमपुर खीरी में बहुत ही शांत वातावरण एवं ऐतिहासिक बेहतरीन तरीके से संपन्न हुए जिससे जिले का नाम प्रदेश एवं पूरे देश में रोशन हुआ। पलिया नगर के भाजपा नेता समाजसेवी व्यापारी नेता रवि गुप्ता अपने साथियों एडवोकेट विजय बाजपेई आकाश ,कमल, निरंकार प्रसाद बरनवाल के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे जहां पर उन्होंने लखीमपुर खीरी के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी श्रीमती पूनम एवं एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया को शाल ओढ़ाकर धार्मिक स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी पलिया नगर वासियों एवं लखीमपुरछ खीरी की जनता की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामना और धन्यवाद देकर सम्मानित किया इस अवसर पर लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता कन्हैया एवं अनिल शुक्ला व एसडीएम सदर एवं तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment