Tuesday, May 14, 2019

एक करोड़ तिरपन लाख की चरस के साथ एक शातिर तस्कर गिरफतार

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। रुपैडिहा प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि एस एसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास ने सूचना दी कि दूसरे पहर एक व्यक्ति चरस की खेप नेपाल से लाने वाला मुखबिर की सूचना के आधार पर एस एसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी32-HD-3021 पर आता दिखा रोक कर तलाशी लेने पर पांच किलो सौ ग्राम चरस बरामद की गई पकड़े व्यक्ति की पहचान अजीज अहमद पुत्र मोहम्मद आबिद निवासी लाहर पूरवा दाख़िली सहजना थाना रुपैडिहा जनपद बहराइच को एनडी पीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक उमाकांत मिश्रा, आरक्षी विजय कुमार पटेल, निरीक्षक अरुण कुमार सिंह 42 BN SSB रूपैडिहा, ए एस आई परबीर मजुमदार42 BN SSB रुपैडिहा तथा आरक्षी अमरजीत42 BN SSB रुपैडिहा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment