Saturday, May 25, 2019

युवक ने कुंडे से लटककर दी जान, पहले भी की थी कोशिश

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0) - युवक ने फाँसी लगाकर जान दी ,दुकान मे बीडीओ कैमरे की बेल्ट से लगायी फाँसी ,पुलिस ने दीवाल तोड़ शव को निकाला बाहर ,पंचनामा कर घर वालों को सौंपा शव ,पूर्व मे भी युवक कर चुका है आत्महत्या का प्रयास। पयागपुर थाने के भूपगंज बाजार की घटना है। मामला भूपगंज बाजार के पंडितपुरवा का है। यहां के निवासी अनुराग कुमार उर्फ अन्नू (26) पुत्र श्याम कुमार की कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर किराए पर मनोज कुमार मिश्रा की दुकान लेकर कंप्यूटर का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक देर रात तक दुकान में वीडियो मिक्सिंग व अन्य कार्य किया करता था। कभी-कभी वह दुकान में ही सो जाया करता था। शनिवार सुबह जब उसकी दुकान नहीं खुली तो पड़ोसी दुकानदारों ने शटर देखा तो अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पुलिस को दी गई। दुकान की पिछली दीवार की ईंटें निकलवा कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो युवक का शव कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। पास ही एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुद की इच्छा से जान देने की बात लिखी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है।

No comments:

Post a Comment