Sunday, May 26, 2019

बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हुई हत्या, खुलासा नहीं

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0) तहसील नानपारा के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है जहां बाबागंज इलाके के रामनगर में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या उन्ही के घर में बड़ी बेरहमी से कर दी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति 70 वर्षीय मोहन गिरी अपनी पत्नी 60 वर्षीय चन्द्रावती के साथ घर में अकेले ही रहते थे। रोजाना की भांति खा पीकर बरामदे व आंगन में सोए हुए थे लेकिन सुबह सन्नाटा पसरा होने से ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान को सूचित किया, फिर पुलिस को जानकारी दी गयी जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा हुआ।
           महिला की हत्या गला रेतकर की गयी है जबकि उसके वृद्ध पति को तार से गला दबाकर मारा गया है। ततपरता दिखाते हुये सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने इस मामले में जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment