डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा (बहराइच) - मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरयू नदी पर बने चौधरी चरण सिंह सरयू बैराज पर सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे दोस्तों संग नदी में नहाते समय मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे निवासी लगभग 18 वर्षीय गुलफ़ाम पुत्र हग्गन का पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से गुलफाम नदी में डूबने लगा। दोस्तों के शोर मचाने पर जब तक लोग बचाने को दौडे तब तक गुलफ़ाम डूब गहरे पानी में गया। सूचना पाकर तहसीलदार केशवराम व मोतीपुर थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार गोंड दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा क्षेत्रीय गोताखोरों की सहायता गहरे पानी में कड़ी मशक्कत के बाद शव की तलाश कर बाहर निकलवाया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment