Tuesday, May 28, 2019

दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला से की मारपीट

अतुल गौतम (NNI Coverage मंडल प्रभारी)
झांसी (उ0प्र0) : गरौठा के गांव के कुछ दबंग ब्यक्तियों ने घर मे घुस कर  गर्भवती महिला के साथ की मारपीट। पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी अभी तक उक्त दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्यावाही नहीं की गई।
          मामला झाँसी के तहसील गरौठा,थाना गुरसरांय के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरैठा का है।जहाँ पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए ऋतु पत्नी जितेंद्र निवासी ग्राम कुरैठा ने बताया की वह अपने घर पर थी तभी अचानक रात्रि करीब 8 बजे गांव के ही दबंग  सुनील,बिन्दे व हरिराम घर मे घुस आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे।
           अपनी गर्भवती बहू ऋतु को बचाने के लिए जब ऋतु की सास आयी तो उन लोगों ने ऋतु की सास की भी पिटाई कर दी। जब इसकी जानकारी ऋतु के पति जितेंद्र को हुई तो वो अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुँचा। लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक न चली और पुलिस द्वारा जितेंद्र को ही थाने में बैठा लिया। बाद में किसी तरह उसे छोड़ दिया गया तब उसने अपनी पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया। आखिर पुलिस पीड़ित के साथ इस प्रकार का बर्ताव करके क्या सिद्ध करना चाहती है? यह सोचने वाली बात है। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment