Friday, May 31, 2019

पत्रकारिता दिवस पर समाजसेवी बलवीर सिंह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किया सम्मानित

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल प्रभारी)
पीलीभीत/कलीनगर उ० प्र०। पत्रकारिता दिवस को लेकर तहसील कलीनगर क्षेत्र के मथना जप्ती निवासी समाजसेवी बलवीर सिंह ने  बृहस्पतिवार देर शाम को माधोटांडा में स्थित अपने प्रतिष्ठान  पर पत्रकारों को  कलम व डायरी देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार का सम्मान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है सभी को करना चाहिए  इस मौके पर कुलदीप सिंह, शैलेंद्र शर्मा व्यस्त, ब्रहमपाल सिंह यादव, सुजान सिंह, योगेश गुप्ता, नदीम खान, तिलक पाल सिंह, विक्की सिंह, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment