Tuesday, May 28, 2019

डेढ़ साल के मासूम को पाल रहीं महिला आरक्षी रीनू यादव

सं0सू0 एजेंसी (NNI Coverage)
एटा, उ0प्र0। जनपद एटा में यूपी की मित्र पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। इसको लेकर शहर भर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो महिला आरक्षी रीनू यादव का है। रीनू यादव इस वीडियो में डेढ़ साल के बच्चे को दुलार करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम यश है। यश के पिता समेत पूरा परिवार उसके नाना की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। ऐसे में डेढ़ साल के मासूम यश को जनपद के थाना अलीगंज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी रीनू यादव थाने में ही पाल रही हैं। थाने में रहकर वे ड्यूटी के साथ साथ मां का फर्ज भी निभाती हैं और बच्चे को संभाल रही हैं। वीडियो में वे बच्चे को अपने हाथों से बिस्कुट खिलाते हुए और दुलार करते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment