Tuesday, May 14, 2019

निघासन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक संपन्न

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। निघासन बाजार में स्थित मानवाधिकार कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि निघासन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उमेश यादव जी का आगमन हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मण्डल प्रतनिधि लखनऊ जोन जितेन्द्र श्रीवास्तव के आदेशानुसार निघासन खीरी में जिसके अंतर्गत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से अपील की, तथा जिला उपाध्यक्ष श्री इमरान अहमद ने भी सभी से कार्यक्रम की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कहा,जिला वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री रमा कांत दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों में कार्यक्रम की व्यवस्था का विभाजन कर सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने के लिए आग्रह किया,साथ ही साथ प्रशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी भी स्वयं पर लिया।
इस मौके पर मानवाधिकार मंडल सचिव दुर्गेश विश्वकर्मा, जिला सचिव आकाश गुप्ता,निघासन तहसील अध्यक्ष शहंशाह आलम, तहसील मीडिया प्रभारी अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रांजल शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नीतीश पांडेय,आदि सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र रहे।

No comments:

Post a Comment