Thursday, May 16, 2019

स्टेशन पर आरक्षण सुविधा न होने से यात्री परेशान

मोहित त्रिपाठी (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। यात्रियों की सुविधा के अनुरूप समय सारणी ना होने एवं रेल परिसर में आरक्षण केंद्र की सुविधा ना होने की वजह से क्षेत्रवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जहां एक तरफ प्राइवेट एजेंटों से टिकट लेने को मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ एक टिकट के पीछे निर्धारित मूल्य से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है छोटी लाइन की रेल का संचालन जब हो रहा था तब पयागपुर स्टेशन पर रेलवे आरक्षण की सुविधा उपलब्ध थी किंतु जब से बड़ी लाइन का रेलवे संचालन प्रारंभ हुआ है तब से लेकर अभी तक आरक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया जा सका है इस संदर्भ में दैनिक यात्रा करने वाले व्यक्ति भी प्राइवेट डग्गामार साधनों का प्रयोग करने हेतु मजबूर हैं विदित हो कि कुछ ही समय में दरगाह मेला भी प्रारंभ होने वाला है जिसमें दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है इस संदर्भ में रेलवे स्टेशन अधीक्षक से बात हुई जो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

No comments:

Post a Comment