अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच की निवासिनी अनीता जी जो किसी कार्य से बहराइच से अपने घर वापस जा रही थी,रास्ते में गाड़ी बदलनी पड़ी,और अपना बैग गाड़ी में भूल गयी कुछ देर बाद उन्हें याद आयी कि मेरा बैग तो उसी गाड़ी में ही छूट गए है,एकदम सन्न रह गयी कुछ देर बाद याद आई कि पुलिस से सहायता ली जाए तुरंत चौकी खुटेहना थाना प्रयागपुर गयी चौकी इंचार्ज से पूरी बात बताई तुरंत ही चौकी इंचार्ज जितेंद्र राय सिपाही सौरभ त्रिपाठी के साथ बैग की तलाश में निकल पड़े काफी मसक्कत के बाद बैग को बरामद कर महिला अनीता जी को सौंप दिया जिसमें एटीएम और जरूरी कागजात थे अपना बैग पाकर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। ऐसी है अपनी पुलिस, मुसीबत में सबसे आगे खड़ी मिलती है,आप क्या सोचते है फर्क नहीं पड़ता।

No comments:
Post a Comment