सरनाम सिंह (NNI Coverage जिला ब्यूरो)
सीतापुर, उ0प्र0। सिख संगठन जनपद सीतापुर इकाई के पदाधिकारियों की मीटिंग गुरद्वारा सिंह सभा सीतापुर में हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क भी पहुंचे और उन्होंने सीतापुर इकाई के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों ने पिछले 1 साल से बहुत ही जिम्मेदारी के साथ जिले का कामकाज संभालना तथा हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए और दुख की घड़ी में उनका साथ दिया, आगे भी आप लोग इसी तरह बगैर किसी जात पात, ऊंच-नीच तथा लिंग के भेदभाव के सेवा भाव से इस जिम्मेदारी को निभाते रहिए हर अच्छे काम के लिए मैं आपके साथ हूं तथा पूरे समाज को नशा मुक्त करने में आप सहयोग करे और सरदार विर्क ने यह भी कहा कि कि हमारे संगठन के पदाधिकारियों में अगर कोई नशा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन्ही सब विचारों के साथ आए हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए मीटिंग संपन्न हुई।


No comments:
Post a Comment