Friday, May 17, 2019

खुले में शौच करने को मजबूर हैं पयागपुर के नूरपुरवासी

मोहित त्रिपाठी (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के पयागपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा नूरपुर मसूदपुर के ग्रामवासी आज भी स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं मामला नूर पुर ग्राम सभा के मसूदपुर गांव का है इसमें से अधिकांश लोगों के पास शासन ने शौचालय अनुदान का नाम तो प्राप्त कर लिया किंतु आज भी वह तो शौचालय अनुदान का भौतिक सत्यापन ना होने के कारण वह अपने निजी कार्यों में धन लगाकर खुले में शौच करने में संकोच नहीं करते ग्राम विकास अधिकारी से वार्तालाप करने पर उन्होंने बताया कि शौचालय अनुदान पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा चुका है किंतु उसका सत्यापन का कार्य अभी तक नहीं हो सका उन्होंने जल्द ही सत्यापन कराकर कार्यवाही की बात कही है।

No comments:

Post a Comment