Wednesday, May 22, 2019

मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मतगणना स्थल का लिया गया जायजा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडलब्यूरो)
पीलीभीत, उ०प्र०। पीलीभीत में बुद्धवार को मण्डलायुक्त रणवीर प्रसाद एवं  पुलिस महानिरीक्षक बरेली राजेश पाण्डेय द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना बृहस्पतिवार को होनी है  जिसको लेकर मण्डी परिसर स्थित मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का मौके पर पहुचकर जायजा लिया। मतगणना की समस्त तैयारियां निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार पूर्ण कर ली गई है। मतगणना बृहस्पतिवार प्रातः 8ः00 बजे से प्रारम्भ होनी है इसको लेकर  तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा करते हुये  मण्डलायुक्त द्वारा मतगणना हेतु वैरिकेटिंग की व्यवस्था तथा मतगणना केन्द्रों तक ईवीएम मशीनों को ले जाने की व्यवस्था से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये मतगणना हाॅल में आवश्यक सुविधाऐं बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त विद्युत व प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया और सभी विधानसभा वार मतगणना हेतु सहायक रिटर्निग आॅफिसर की टेबिल की व्यवस्था के साथ साथ मतगणना हेतु लगाई गई 14-14 टेबिलों व 15वीं टेबिल रिटर्निग आॅफिसर/सहायक रिटर्निग आॅफिसर की टेबिल की भी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही साथ कम्प्यूटर से तैयार की जाने वाली सूचनाऐं से सम्बन्धित प्रारूपों व अन्य जानकारियों के बारे में सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग आॅफिसर से पूछताछ की तथा सभी तैयारियां बुधवार शाम तक पूर्ण कराने के दिशा निर्देश दिये। 
            इस दौरान आयुक्त  मतगणना स्थल पर ठण्डे पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं हेतु एम्बुलेंस की उपलब्धता, स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरान्त यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस सम्बन्ध अवगत कराया गया कि  यातायात की सुव्यवस्था हेतु आसाम रोड़ चैराह मण्डी के गेट नम्बर-1 से  प्रेक्षक, प्रशासानिक अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के वाहनों को प्रवेश किये जाने की व्यवस्था की गई है। गेट नम्बर- 2 से मतगणना में लगे कार्मिक, पुलिस कार्मियों व प्रत्याशियों को प्रवेश प्रदान किया जायेगा, इनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वंशी टी स्टाल के सामने खाली स्थान पर की जायेगी। गेट नम्बर-3 रामलीला मैदान स्थित से मतगणना एजेन्टो व पत्रकार बन्धुओं को प्रवेश दिया जायेगा।  
          निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (वि0/रा0) अतुल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक  रोहित मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋतु पूनिया, समस्त सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment