Wednesday, May 29, 2019

कृपा करो कृपा करो कृपा करो गौरी नाथ भजन पर झूमे भक्त

अनूप मिश्रा (NNI Coverage संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0) ज्येष्ठ माह के अवसर पर भूपगंज के रामलीला मैदान मे बाला जी का भव्य जागरण व सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया ।जिसमे रात भर कलाकारों ने शमा बाँधे रखा ।कार्य क्रम का मुख्य आकर्षण गोंडा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी झाकियां रही ।जिन्होने रात भर श्रोताओं का मनोरंजन किया ।
           सुंदर कांड पाठ आरम्भ शाम सात बजे से किया गया। उसके बाद मुगलसराय से आये उत्तर भारत के प्रसिद्ध भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने जागरण की शरूआत गणेश वंदना कृपा करो ,कृपा करो कृपा करो गौरी नाथ से की ।गोंडा से आये भजन गायक दीपक शर्मा ने तेरा दास पुकारे आजा ,तेरी राह निहारे आजा गाकर बाला जी के दरबार मे अपनी हाजिरी लगायी ।गोरखपुर से आये कुमार सनी ने भी अपने भजनों से कार्यक्रम मे शमा बाधा ।गोंडा से आये कलाकारों ने बाला जी ,राधा कृष्ण ,गौरी भोले आदि झाकियां प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी ,कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धर्मेन्द्र पंडित रहे लोग उनके भजनों को मंत्र मुग्ध हो देर रात तक सुनते रहे।

No comments:

Post a Comment