Tuesday, May 28, 2019

अवैध मांस बिक्री पर रोक लगाने की कवायद जारी

डॉ0शकील अंसारी/मो0 आसिफ (NNI Coverage संसू0)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। क़स्बा नानपारा के मोहल्ला पुरानी बाजार में घनी आबादी के बीच मांस मंडी चलाई जा रही है जो की बगैर लाइसेंस के चलाई जा रही थी इसी सम्बन्ध में मोहल्ले वासियों ने तीन बार नगर पालिका परिषद नानपारा और उपजिलाधिकारी नानपारा को आपत्ति पत्र देकर यहाँ से मांस मंडी हटवाये जाने की मांग की थी इस पर कार्यवाही करने के बजाये नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा मांस बिक्री करने वालों से प्रति NOC 50 हज़ार से एक लाख रुपये लेकर NOC जारी कर रहे हैं और खाध विभाग लाइसेंस जारी कर रहा है जबकि मोहल्ले वालों की आपत्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है यह मांस बिक्री करने वाले यहीं पर जानवर को काटते हैं और उसका खून और अवशेष मोहल्ले की सड़कों और नालियों में डाल देते हैं जिससे मोहल्ले गन्दगी, मच्छर और संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा हर समय बना रहता है नगर पालिका परिषद जहाँ के लिए NOC जारी कर रहा है वहाँ से 10 से 20 मीटर पर मस्जिद और लगभग 50 मीटर पर कई मंदिर स्थापित है नगर पालिका परिषद शासनादेश को दरकिनार कर मनमानी तरीके से मांस की दुकानें लगवा रही है इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 
        मोहल्लेवासियों की मांग है कि जनहित में जाँच करवाकर बनाये गये लाइसेंस को निरस्त करते हुवे इस मोहल्ले में लाइसेंस जारी करने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगाने का आदेश नगर पालिका परिषद नानपारा और खाध विभाग को दिया जाये।

No comments:

Post a Comment