अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बिशेश्वरगंज अशोक सिंह के आदेश के अनुपालन में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुरवा में समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने बच्चों को आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया, अभिभावक सम्पर्क कर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने एवं बच्चों के शिक्षण कार्य में सहयोग करने का आवाह्न करते हुए विद्यालय के क्रियाकलापों से सम्बंधित एसएमसी के सदस्यों के साथ बैठक भी की। अंत में बच्चों को चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का महत्व भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इन्दु त्रिपाठी सहायक शिक्षक रवि शुक्ल सहायक शिक्षिका रचना मिश्र सुभाष जायसवाल अनुसुइया देवी उपस्थित रहीं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में समर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं यह समर कैंप 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रोचकता तथा अभिभावकों को जागरूक करना है।

No comments:
Post a Comment