Thursday, May 30, 2019

रोजा इफ्तार में शामिल होने से लोगो मे बढ़ता है आपसी भाईचारा

अमित श्रीवास्तव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
बिहार राज्य। कुशीनगर के विकास खण्ड तमकुही के ग्राम पंचायत मीर बिहार में मीरा शाह बाबा रोज़ा इफ्तार का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग सैकड़ों के संख्या में रोजेदार इस इफ्तार कार्यक्रम में सम्लित हुये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि इफ्तार पार्टी से समाज में अच्छाई का संदेश जाता है।भारतीय अल्पसंख्यक महासभा के संगठन मंत्री नौशाद ने कहा कि रमज़ान के पाक महीने में हम सब लोगो को अहद करना चाहिए कि हमेशा नेक राश्ते पर चले ।प्रदेश सचिव इंजीनियर अहमद रज़ा ने कहा कि दावत ए इफ्तार से आप सी मोहब्बत बढ़ती है समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है ।
            वही इस अवसर पर एखलाख सिद्दीक़ी (मुन्ना)ने कहा कि ये आयोजन कई सालो से होता चला आ रहा है जिसमे समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहता है खास कर इस प्रोग्राम को सफल बनाने में यहाँ के युवकों का अहम योगदान रहता है।वही इस अवसर पर भारतीय अल्पसंख्यक महासभा के सभी मेंबर भी बढ़ चढ़ कर शामिल हुए जिसमे जिला अध्यक्ष जनाब सैफुल्लाह अंसारी जी, जिला  उपाध्यक्ष अबरार अहमद, जिला सचिव छात्र सभा बबलू अली, महासचिव आलमगीर  खान, चैयरमेन प्रत्याशी इरफान खुर्शीद ,ADI न्यूज़ के प्रभारी आशुतोष ,समाजसेवी शमीम अख्तर , गोल्डेन ,फैज़ुल ,आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment