Saturday, June 1, 2019

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी संगठन ने मनाया धूम्रपान निषेध दिवस

अजय शुक्ला (NNI Coverage जिला प्रभारी) 
चित्रकूट, उ0प्र0। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी की तरफ से धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। 31 मई शाम 5 बजे चित्रकूट जिले के शंकर बाजार में स्थित काली देवी मन्दिर में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी संगठन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी और कर्वी ब्लाक अध्यक्ष पण्डित रुद्र शुक्ला की अगुवायी में हवन कराकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। साथ ही लोगों से तम्बाकू, पान, गुटखा, सिगरेट आदि नशे का विरोध करने की अपील भी की।
             इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के जिला सयोंजक सुरेन्द्र अग्रहरि, जिला महा मंत्री हर्ष सिंह, कसहाई से तरुन सिंह, मऊ ब्लाक अध्यक्ष कमलेश दुबे, कर्वी ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रहरि, मीडिया प्रभारी सरजो राजपूत, कोषाध्यक्ष अंगद कुमार, महामंत्री सूरज सिंह गौतम, तथा कर्वी नगर के जाने-माने वरिष्ठ समाज सेवी एवं मुख्य अतिथि के रूप में पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। श्री पंकज अग्रवाल के द्वारा मौजूद सभी लोगों ने हवन कुंड के सामने सपथ लिया कि हम सभी समाज को धूम्रपान मुक्त करेगें और इससे ग्रस्त लोगों को नशा से निजात दिलवायेंगें, सभी से धूम्रपान से दूर रहने की अपील करेगें। साथ ही इससे ग्रस्त लोगों को संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ०रवि पाण्डेय (होम्योपैथालॉजी) 9144665699 पर निःशुल्क परामर्श भी देगें।

No comments:

Post a Comment