Saturday, May 18, 2019

सड़क पर खड़े ट्रकों की लाइन से दुर्घटना की संभावना

मोहित त्रिपाठी (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत टिकोरा मोड़ से लेकर लोनियन पुरवा के मोड़ तक भारी संख्या में ट्रक सड़कों पर खड़े हुए रहते हैं जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका को नकारा नहीं जा सकता आए दिन कोई न कोई दुर्घटना है इन ट्रकों के खड़े रहने से होती रहती हैं प्रतिदिन शासन प्रशासन का कोई व्यक्ति बहराइच लखनऊ आता जाता ही रहता है फिर भी इसको देखकर प्रशासन मौन  हैं क्योंकि वर्तमान समय में दरगाह मेला का प्रारंभ होने वाला है जिससे जायरीन पहले से ही मेला में अपनी दस्तक देना प्रारंभ कर दिए हैं उसके उपरांत इन बेतरतीब खड़े हुए ट्रकों से किसी दिन भीषण दुर्घटना की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

No comments:

Post a Comment