कैलाश नाथ राना (NNI Coverage संवाददाता)
बहराइच जनपद के शहरी क्षेत्र के थाना दरगाह के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती बक्शी पुरा के पावर हाउस मार्ग से चांद मारी बक्शी पुरा तक प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस मार्ग पर नई रोड का निर्माण हो रहा है परंतु स्थानीय लोगों ने अवैध तरीके से इस पर अपना कब्जा जमा रखा था इसी के मद्देनजर आज प्रशासन ने नगरपालिका तथा नगर निरीक्षक अवनीश दुबे के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें नगरपालिका की टीम मुस्तैदी के साथ अपने काम में लगी रही ।इस अभियान में पुलिस प्रशासन थाना दरगाह के प्रभारी निरिक्षक प्रेम प्रकाश पांडे व उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडे की पूरे मयफोर्स के साथ मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment